UPSC हेतु विश्नोई समाज की प्रतिभाओं का चयन व साक्षात्कार 2025

अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के बैनर तले, बिश्नोई समाज की प्रतिभाओं को UPSC जैसी सर्वाेच्च सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु प्रोत्साहित करने व आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 28 और 29 जून 2025 को दिल्ली में लिखित परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन श्री गुरु जम्भेश्वर संस्थान भवन किया गया।

UPSC चयन समिति के अध्यक्ष श्रीमान कैलाश जी बिश्नोई IPS (आईजी राजस्थान पुलिस) के नेतृत्व में श्री ओमवीर सिंह (IPS) – दिल्ली पुलिस, श्री श्रीराम (IRS) – जॉइंट कमिश्नर, कस्टम, अहमदाबाद, श्री कृष्ण कुमार (IPS) – पुलिस अधीक्षक, संभल, उत्तर प्रदेश, श्री अशोक भादू (DCP) – दिल्ली पुलिस, श्री धनराज (AFHQ 2017) – दिल्ली, श्री संजय गीला (CTO), डॉ. महेश धायल – एम्स, नई दिल्ली की उपस्थति में उपरोक्त प्रक्रिया का निष्पक्ष तरीके से सम्पादन किया। 

चयन समिति के सदस्य श्री सुभाष देहड़ू ने अनुशासन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया संपन्न की गई एवं चयन समिति द्वारा चयनित प्रतिभाओं की सूची निम्नानुसार जारी की गई ।

UPSC 2025 हेतु चयनित विश्नोई छात्रों का समूह फोटो – दिल्ली चयन प्रक्रिया के दौरान।
UPSC 2025 हेतु चयनित विश्नोई छात्रों का समूह फोटो – दिल्ली चयन प्रक्रिया के दौरान।

प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण विद्यार्थी (आवासीय सुविधा हेतु चयनित)

क्र.सं. नाम पिता का नाम
1 मनोज श्री कानाराम
2 नरेश श्री राजवीर
3 सूर्यमीत श्री सुरेन्द्र कुमार
4 पंकज श्री सुरेन्द्र कुमार
5 विनोद श्री सुरेन्द्र कुमार
6 चेतन श्री भवानीराम
7 रविन्द्र श्री रामेश्वर
8 नवीन श्री अशोक
9 अमित श्री रामनाम
10 आयुष श्री शिवलाल
11 दीपक श्री लक्ष्मण
12 सौरभ श्री सुरेन्द्र कुमार
13 नीरज श्री ओमप्रकाश कुमार
14 मनीष श्री ओमप्रकाश कुमार
15 दीपांशु श्री रामवीर सिंह

प्रारंभिक परीक्षा 2026 के संभावित छात्र (चयनित)

क्र.सं. नाम पिता का नाम
16 विष्णु श्री मनिराम
17 जितेन्द्र श्री मांगीलाल
18 भरपुन श्री मांगीलाल
19 संदीप श्री लक्ष्मण राम
20 विकास श्री पुन्नाराम
21 राकेश भादू श्री माघाराम
22 प्रियांशु श्री सतीश कुमार

अखिल भारतीय विश्नोई महासभा की यह पहल न केवल विश्नोई समाज के युवाओं को UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर प्रेरित करेगी, बल्कि उनके लिए एक संरचित मार्गदर्शन और सहयोग का भी माध्यम बनेगी। यह समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है। श्री गुरु जंभेश्वर भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

Leave a Comment